Bhagalpur: टीएमबीयू में प्रमोशन की फाइल को लेकर रजिस्ट्रार और पूर्व रजिस्ट्रार आमने-सामने, जानें मामला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Dec 2024 6:10 AM
Tilka Majhi Bhagalpur University
Bhagalpur: टीएमबीयू में प्रमोशन की फाइल को लेकर घमासान मचा हुआ है. रजिस्ट्रार और पूर्व रजिस्ट्रार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. आइये जानते हैं क्या मामला है?
Bhagalpur: तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) में प्रमोशन की फाइल को लेकर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे और पूर्व रजिस्ट्रार डॉ गिरिजेश नंदन कुमार आमने-सामने आ गये हैं. दरअसल, विश्वविद्यालय में वर्ष 2012 और 2015-16 में हुए प्रमोशन की फाइलों को जलाने के मामले को लेकर दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि विश्वविद्यालय में कॉपी बेचने के क्रम में प्रमोशन की फाइल बेचने का आरोप लगाया जा रहा है, जो सरासर गलत और निराधार है. पटना से मीटिंग करने के बाद एजेंसी के कार्यालय जाकर फाइल अपने गाड़ी से लेकर आये हैं, इसमें एक भी प्रमोशन की फाइल नहीं है. उन्होंने एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व रजिस्ट्रार डॉ गिरिजेश नंदन कुमार ने प्रमोशन संबंधित फाइल का निरीक्षण किया था. पूर्व रजिस्ट्रार ने वीडियो में कहा कि कूड़े के ढेर में मिली सभी फाइलें जला दी गयी है. बेवजह कुछ लोग गलत बयानबाजी कर रहे हैं.
गलत बयानबाजी कर रहे हैं रजिस्ट्रार- डॉ गिरिजेश नंदन
विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ गिरिजेश नंदन कुमार ने कहा कि वर्तमान रजिस्ट्रार गलत बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी फाइलें जला दी गयी है. एक-दो फाइल जले अवस्था में मिली थी. जबकि कुछ फाइल पानी में गल गयी थी. उन्होंने कहा कि विजिलेंस विभाग प्रमोशन से संबंधित मामले को देख रहा था. इसलिए फाइलों को वहां से नहीं हटाया था. हटाने पर वह कानून के दायरा में आ जाते. इस बारे में कुलपति प्रो जवाहर लाल को सारी जानकारी दी गयी थी. इसके बाद मामले में जांच के लिये कमेटी भी बनायी गयी थी, लेकिन इस दिशा में ऊपर के अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखाया और जांच नहीं हो सकी.
क्या है मामला
विश्वविद्यालय में वर्ष 2012 और वर्ष 2015-16 में शिक्षकों को प्रमोशन दिया गया था. उस समय भुस्टा के अध्यक्ष ने प्रमोशन में धांधली का आरोप लगा कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर कोर्ट ने पूरे मामले में विजिलेंस को जांच करने का आदेश दिया था. इसे लेकर पिछले साल विजिलेंस विभाग ने पूर्व रजिस्ट्रार डॉ गिरिजेश नंदन कुमार के कार्यकाल में पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन विश्वविद्यालय में मामले की जांच नहीं हो सकी. बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के दूसरे मंजिल स्थित आरटीआइ शाखा के बाहर बरामदे पर बड़ी संख्या में प्रमोशन से संबंधित फाइल रखी गयी थी. देखरेख के अभाव में फाइल कूड़ा का ढेर बन गया था.
इसे भी पढ़ें: भागलपुर को 2024 में क्या कुछ मिला खास?
संविदा पर बीएड शिक्षक और कर्मचारियों का इंटरव्यू 21 को
टीएमबीयू के एसएम कॉलेज में बीएड कोर्स संचालित की जा रही है. विभाग में शिक्षक और कर्मचारियों की कमी है. इसे लेकर नामांकित छात्राएं बार-बार गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए संबंधित विषयों के शिक्षकों की मांग कॉलेज प्रशासन कर रही हैं. इस बाबत टीएमबीयू में संविदा पर नियुक्ति के लिए बीएड शिक्षक, हेड और कर्मचारियों का इंटरव्यू 21 दिसंबर को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में आयोजित की जायेगी. कुलपति प्रो जवाहर लाल की अध्यक्षता में बोर्ड साक्षात्कार होगी. एसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ सिंडिकेट हॉल में सुबह 11 बजे रिपोर्ट करना है. जबकि दोपहर दो बजे से उनका साक्षात्कार लिया जायेगा. सभी अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी दे दी गयी है. साथ ही उनके मेल पर भी इंटरव्यू संबंधित सूचना भेजी गयी है.
इसे भी पढ़ें: भागलपुर में सुलतानगंज कस्तूरबा विद्यालय से दो छात्रा लापता, छानबीन करने हॉस्टल पहुंची पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










