MP अजय मंडल ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, समर्थकों ने दी भद्दी गलियां, Video हुआ वायरल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Jan 2025 5:33 PM
Ajay Mandal
MP Ajay Mandal: बिहार के भागलपुर से जदयू सांसद अजय मंडल ने बुधवार को पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस दौरान उनके समर्थकों ने पत्रकारों को गालियां भी दीं. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
MP Ajay Mandal: भागलपुर सांसद अजय मंडल और उनके समर्थकों ने भागलपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की है. घटना उस वक्त घटी जब खबर मिली की सीएम नीतीश कुमार का हेलीकाप्टर भागलपुर में लैंड कर सकती है. इसके लेकर पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड में था. एयरपोर्ट पर भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. इसी बीच सांसद अजय मंडल भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंच गए. उनकी काफिले में शामिल एक गाड़ी में कई महिलाएं और कार्यकर्ता सवार थे. इस गाड़ी को अंदर जाने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया. इस घटना की तस्वीर कुछ पत्रकारों ने लेनी शुरू कर दी. इस पर अजय मंडल भड़क गए. जदयू सांसद पर आरोप है कि अपने समर्थकों के साथ अजय मंडल ने पत्रकारों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इस दौरान कई पत्रकारों को दौरा-दौराकर पीटा भी गया.

क्या बोले नेता विपक्ष तेजस्वी यादव
भागलपुर में सांसद अजय मंडल द्वारा पत्रकारों की पिटाई मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, ” यह बेहद गंभीर मामला है. सरकार से इस पर सवाल पूछा जाना चाहिए. बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, सरकार अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार नहीं हैं.”

BJP जिलाध्यक्ष ने की निंदा
इस मामले पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा, “यह बेहद निंदनीय मामला है. इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये कम है. पत्रकार पर हमला या अभद्र व्यवहार किसी भी तरह से सही नहीं है. देश के चौथे स्तम्भ के साथ यह व्यवहार चिंताजनक है.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अजित शर्मा बोले- मैंने वीडियो देखकर स्तब्ध हूं
अजय मंडल के मामले पर भागलपुर विधायक अजित शर्मा ने कहा, “मीडिया देश का चौथा स्तम्भ है. मैंने वीडियो में देखा कि जदयू सांसद ने उनके साथ कितना अभद्र व्यवहार किया है. उन्हें किस तरह से गलियां दी है. किसी को हक नहीं है कि एक आम जनता को भी गाली दे या उसपर हाथ उठाये. यह मामला बेहद गंभीर है.”
इसे भी पढ़ें: बिहार बीजेपी चीफ ने बताया आखिर क्यों मची भगदड़, जायसवाल बोले- हमने सोचा था कि इतनी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










