अपनी मांगों को लेकर विधायक से मिले एएनएम-आर व सीएचओ

Published at :13 Jul 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर विधायक से मिले एएनएम-आर व सीएचओ

अपनी मांगों को लेकर विधायक से मिले एएनएम-आर व सीएचओ

विज्ञापन

– विधायक ने मांगों को विधानसभा के पटल पर रखने का दिया आश्वासन वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर या स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) व एएनएम-आर का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा. संविदा पर बहाल कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के सामने धरना दिया. अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद सभी भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा से मिलकर अपनी मांगों को लेकर वार्ता की. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि समान काम, समान वेतन व चार माह से बकाया वेतन का भुगतान समेत विभिन्न मांगों पर हमलोगों की हड़ताल जारी है. इस समय स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर स्थायी रूप से नियुक्त एएनएम कार्यरत हैं. संविदा कर्मियों ने बताया कि जहां हमारी ड्यूटी है, उन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. जिले के 386 उपकेंद्रों पर करीब 110 सीएचओ कार्यरत हैं. एक सीएचओ पर दो से तीन उपकेंद्रों का भार है. सप्ताह में अलग-अलग दिन पर यहां पर ड्यूटी कर रहे हैं. सीएचओ को मरीजों के इलाज के लिए कम सुविधाएं दी गयी हैं. केंद्र पर आने वाले मरीजों व महिला स्टाफ के लिए शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं हैं. वहीं दिन में तीन बार फेस अटेंडेंस का नियम लागू किया गया है. जबकि स्थायी कर्मियों के लिए यह नियम नहीं है. हड़ताल कर रहे कर्मियों की बात सुनकर विधायक ने मांगों को जायज बताया. उन्होंने कहा कि मामले को विधानसभा के पटल पर उठाया जायेगा. सरकार से मांग पूरी करने के लिए दबाव बनायेंगे. वार्ता के बाद कर्मियों ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे राज्य में जारी है. मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा. 18 जुलाई को पटना में आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन