कार लगाने के विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन
कार लगाने के विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग दुर्गा स्थान के सामने कार लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से कार चालक के पक्ष से मौके पहुंची स्थानीय पुलिस पर लोगों ने जम कर भड़ास निकाला और खूब भला बुरा कहा

विज्ञापन

– पुलिस को लौटने को किया बाध्य, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से की दखल करने की मांग

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग दुर्गा स्थान के सामने कार लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से कार चालक के पक्ष से मौके पहुंची स्थानीय पुलिस पर लोगों ने जम कर भड़ास निकाला और खूब भला बुरा कहा. यहां तक की पुलिस को मौके से लौटने के लिए बाध्य कर दिया. घटना की बाबत सोशल मीडिया में कुछ वीडियो भी वायरल है, जिसमें ग्रामीण पूरी कहानी का जिक्र कर रहे हैं और घटना पर जिला प्रशासन को संज्ञान लेने का आग्रह भी कर रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को देर शाम एक कार रोज की तरह दुर्गा स्थान के सामने पार्क की जाने लगी. ग्रामीणों का कहना है कि कथित रूप से पुलिस का चालक छोटू रोजाना दुर्गा स्थान के सामने ही एक कार को पार्क कर देता है. मंगलवार को जब कार पार्क करने से मना किया गया तो चालक ने स्थानीय लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि यह थाने की कार है और यहां पर कार पार्क करने से उसे कोई नहीं रोक सकता. इसके बाद लोगों ने उक्त चालक का जम कर विरोध किया. स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक ने मौके पर विश्वविद्यालय थाने की पुलिस को बुला लिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की गलती बताते हुए कार पार्क करने से मना नहीं करने की हिदायत देने लगे. इसके बाद लोग काफी आक्रोशित हो गये. स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस ने कुछ लोगों को मौके से गिरफ्तार करने का भी प्रयास किया लेकिन लोगों ने इसका जम कर विरोध किया. लोगों ने पुलिस को खूब भला बुरा कहा और उन्हें वापस लौटने को भी बाध्य कर दिया.

इधर थानाध्यक्ष ने कहा

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का कोई भी वाहन नहीं है और न ही छोटू नाम का कोई व्यक्ति चालक है. पुलिस का वाहन गश्त करने निकला था. इस तरह के विवाद की जानकारी उन्हें नहीं है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन