नगर पंचायत हबीबपुर में नाली के बीच से गुजरी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, दूषित पानी पीने को लोग मजबूर

Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत हबीबपुर में जनस्वास्थ्य की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है

विज्ञापन

भागलपुर से विद्यासागर की रिपोर्ट

नगर पंचायत हबीबपुर में जनस्वास्थ्य की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में नाली के बीच से गुजरी पेयजल पाइपलाइन पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त है. स्थिति इतनी बदतर है कि स्थानीय लोग इसी नाली के अंदर टूटे हुए पाइप से पानी भरने को मजबूर हैं. जिससे पूरे इलाके में महामारी और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य पाइपलाइन नाली के गंदे पानी के बीच डूबी हुई है. पाइप के टूटे होने के कारण नाली का गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है. जिससे वार्ड के गलियारों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है. लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दूषित पानी का सेवन करने से इलाके के बच्चे और बुजुर्गों में कई बड़ी बीमारी पैर पसार सकती है. लोगों का सीधा आरोप है कि इस समस्या से नगर पंचायत हबीबपुर के मुख्य पार्षद और स्थानीय वार्ड पार्षद पंकज कुमार को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी, लेकिन अबतक विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुये जिला प्रशासन से मांग की है कि वार्डवासियों को स्वच्छ पानी मिले और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन