टीएमबीयू : स्नातक पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Updated at : 18 May 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
टीएमबीयू : स्नातक पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

टीएमबीयू : स्नातक पार्ट टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन

कैंपस तीन संक्षेप खबरें

भागलपुर . टीएमबीयू ने स्नातक पार्ट टू परीक्षा 2024 सत्र 2022-25 के परीक्षा फॉर्म व फीस जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. शनिवार को परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार फाइन के साथ अब 20 से 22 मई तक फॉर्म भरे जायेंगे.

——————-

पीजी परीक्षा केंद्र में बदलाव

भागलपुर . टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर पीजी सेमेस्टर तीन सत्र 2022-24 और पीजी सेमेस्टर एक सत्र 2023-25 के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है. परीक्षा केंद्र के नाम सभी पीजी विभागों को दिया गया है. परीक्षा केंद्र का नाम जानने के लिए परीक्षार्थी अपने डिपार्टमेंट के एचओडी से संपर्क करें.

———————

बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे विवि कर्मी

भागलपुर . राजभवन के आदेशानुसार बिना सक्षम प्राधिकार का अनुमति लिये टीएमबीयू के पदाधिकारीगण, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे. टीएमबीयू के कुलसचिव ने पत्र जारी कर कहा कि ऐसा पाया जा रहा है कि विश्वविद्यालय पदाधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाते हैं. साथ ही विभाग तथा महाविद्यालय का निरीक्षण करते हैं, जो शीर्षस्थ अधिकारी के आदेश की अवलेहना है. निर्देशित किया जाता है कि सक्षम प्राधिकार से पूर्वानुमति प्राप्त करके ही विश्वविद्यालय मुख्यालय से प्रस्थान करेंगे. यदि वे किसी बैठक में भाग लेते हैं तो बैठक से वापस होने के बाद लिखित रूप से इसकी विस्तृत जानकारी से कुलपति को देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन