bhagalpur news. विवि के अधिकारी व कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 1:09 AM

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से जुड़े एक मामले को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय थाना भागलपुर में जन अधिकार छात्र परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत ने लिखित आवेदन दिया

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से जुड़े एक मामले को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय थाना भागलपुर में जन अधिकार छात्र परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत ने लिखित आवेदन दिया. आवेदन में कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, संबंधित कर्मचारियों को नामजद करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से छात्रों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं. बजरंग कुमार भगत ने बताया कि उन्होंने पांच सितंबर 2025 को डिग्री के लिए ऑनलाइन चालान कटाया था, जिसमें उनका पैसा कट गया, लेकिन न तो उसकी रिसीविंग जनरेट हुई और न ही डिग्री उपलब्ध करायी गयी. आरोप लगाया कि जब इस संबंध में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया, तो संतोषजनक जवाब देने के बजाय उनके साथ गलत व्यवहार किया गया. कहा कि कटा हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा और दोबारा चालान कटाने की सलाह दी गयी. इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए उन्होंने आशंका जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत से छात्रों के पैसे की लूट की जा रही है. उन्होंने संबंधित सभी दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन