आइटीआइ परीक्षा रद्द, 2500 छात्र दोबारा होंगे शामिल

Updated at : 23 Feb 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
आइटीआइ परीक्षा रद्द, 2500 छात्र दोबारा होंगे शामिल

भागलपुर : राज्य में 31 जनवरी को हुई आइटीआइ की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस संबंध में श्रम विभाग को पत्र भेजकर पुष्टि कर दी है. परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद श्रम संसाधन विभाग ने 30 और 31 जनवरी को हुई परीक्षा […]

विज्ञापन

भागलपुर : राज्य में 31 जनवरी को हुई आइटीआइ की इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस संबंध में श्रम विभाग को पत्र भेजकर पुष्टि कर दी है. परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद श्रम संसाधन विभाग ने 30 और 31 जनवरी को हुई परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी.

रद्द होने के बाद 30 जनवरी की परीक्षा अब दोबारा ली जायेगी. इसके लिए अब विभाग के स्तर पर प्लानिंग करके केेंद्र को भेजा जायेगा. वहीं, 30 जनवरी की परीक्षा रद्द की अनुशंसा पर दोबारा विचार करने के लिए केंद्र सरकार ने श्रम संसाधन विभाग को पत्र लिखा है. यदि श्रम विभाग दोबारा अनुशंसा भेजता है, तो 30 जनवरी की परीक्षा भी रद्द हो सकती है. आइटीआइ परीक्षा के जिला संयोजक वीरेंद्र नारायण भूषण ने बताया कि जिले में करीब 2500 छात्रों ने ड्राइंग की परीक्षा दी थी. वहीं जिले के किसी आइटीआइ संस्थान से शोकॉज की जानकारी मेरे पास नहीं है. बता दें कि जिले में चार सरकारी व 31 प्राइवेट आइटीआइ हैं.

60 से अधिक सेंटरों से स्पष्टीकरण : आइटीआइ परीक्षा के दौरान यह मामला भी सामने आया कि छात्रों का प्रैक्टिकल निर्धारित वक्त में सेंटर पर नहीं जमा हुआ. सेंटर ने बाद में छात्रों की जॉब फाइल जमा की थी. इसकी जांच 130 सेंटरों पर की गयी और मामला सत्य प्रमाणित होने पर शुक्रवार तक 60 से अधिक सेंटरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. अगर इनका जवाब 20 दिनों के अंदर नहीं आया, तो इन सेंटरों पर कार्रवाई की जायेगी. बाकी सेंटरों पर जांच की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन