भागलपुर : बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा सात घंटे ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 8:15 AM
भागलपुर : बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा ठप होने से मंगलवार को पूरे दिन उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सात घंटे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी. शाम पांच बजे के बाद भी सेवाएं पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी. इंटरनेट सेवा बहाल तो हो […]
भागलपुर : बीएसएनएल की मोबाइल व इंटरनेट सेवा ठप होने से मंगलवार को पूरे दिन उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सात घंटे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी. शाम पांच बजे के बाद भी सेवाएं पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सकी. इंटरनेट सेवा बहाल तो हो गयी, लेकिन कॉलिंग में दिक्कतें बरकरार रही.
इस बीच उपभोक्ता न तो कहीं कॉल कर पा रहे थे और न इंटरनेट का ही उपयोग. कॉल करने के दौरान डिस्कनेक्ट हो जा रहा था. इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान कनेक्शन फेल बता रहा था. बीएसएनएल के उपभोक्ता निजी कंपनियों की संचार सेवा का सहारा लेने को विवश रहे.
- ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के दौरान टूटा केबल
- पटना और कोलकाता के बीच नेटवर्क रूट प्रभावित रहा
- बीएसएनएल के उपभोक्ता निजी कंपनियों की संचार सेवा लेने को विवश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










