भागलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं व नौ पुरुष गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

Updated at : 08 Oct 2018 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं व नौ पुरुष गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

पीरपैंती / भागलपुर : ईशीपुर बाराहाट थाने के बेलटीकरी गांव में कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त गिरोह को पकड़ा. पुलिस ने नौ पुरुष व दो महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में और अड्डे की संचालिका सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया. मौके […]

विज्ञापन

पीरपैंती / भागलपुर : ईशीपुर बाराहाट थाने के बेलटीकरी गांव में कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त गिरोह को पकड़ा. पुलिस ने नौ पुरुष व दो महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में और अड्डे की संचालिका सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया. मौके से तीन कट्टा, एक बड़ा धारदार हथियार, 17 गोलियां (11 राइफल व छह पिस्टल), सैकड़ों कंडोम, यौन शक्तिवर्धक दवाइयां, शराब की खाली बोतलें, मोदक (नशीला पदार्थ), चिलम और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किये. छापेमारी के दौरान हथियार लेकर भाग रही अड्डा चलानेवाली एक महिला को खदेड़ कर पकड़ने में एक महिला सिपाही घायल हो गयी.

यह भी पढ़ें :पप्पू यादव-शक्ति सिंह गोहिल की मुलाकात के बाद राजनीति गरमायी, RJD और JDU ने कसा तंज, …जानें किसने क्या कहा?

एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि बेलटीकरी गांव में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी. इसकी पुष्टि के लिए सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारियों से रेकी करायी गयी. इसके बाद रविवार को पुलिस की टीम गठित की गयी. पहले ग्राहक बनाकर सादे लिबास में पुलिस कर्मी को भेजा गया. उससे संकेत मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. छापेमारी दल में ईशीपुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र पाल, शिवनारायणपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एकचारी के थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार,अनि केके राय,सअनि मंटुन सिंह और बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस बल थे.

यह भी पढ़ें :बेतिया से टाटा जा रही अमर ज्योति बस फतुहा फोरलेन पर पलटी, एक यात्री की मौत, …देखें वीडियो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन