Bhagalpur news अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी पर मंथन

पीरपैंती ट्राइसेम भवन में शनिवार को बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक हुई.
पीरपैंती ट्राइसेम भवन में शनिवार को बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सह अनुश्रवण समिति की अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने की. बैठक में सीओ चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीईओ निलेश कुमार, बीएओ,पशु चिकित्सक, विधायक प्रतिनिधि रंजीत पासवान, रविशंकर सिन्हा ने भाग लिया. बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी, राहत व्यवस्था तथा आपदा प्रभावित लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. नावों के निबंधन, गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति, बाढ़ के समय सुरक्षित व ऊंचे स्थानों की पहचान, मवेशियों के लिए पशु चारा, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा सर्पदंश से बचाव व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलने वाली जीआर राशि से संबंधित सूची उपलब्ध कराने की मांग उठायी गयी. मौके पर अरविंद शाह, महादेव मंडल, घनश्याम दास, पवन यादव, लक्ष्मण यादव, कुंदन यादव, अमृत यादव, अंबिका प्रसाद यादव, मो सुल्तान सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि व सभी विभागों के कर्मी उपस्थित थे.
नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशानी
नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड 11 श्रीरामपुर गांव में नल जल से पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था अनियमित बनी हुई है. कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी नलों में पानी नहीं आता, जिससे घरेलू कामकाज, पीने के पानी की व्यवस्था और दैनिक जीवन प्रभावित हो रही है. पिछले दो दिनों से नल जल का पानी नियमित रूप से नहीं मिल रहा है. नल जल के संचालक ने बताया कि मोटर सप्लाई का तार जलने से नल जल से आपूर्ति बाधित है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नल जल का पानी कभी भी नियमित रूप से नहीं चलता है. कभी एक दिन,तो कभी दो दिन तो कभी सप्ताह में एक दिन पेयजल की आपूर्ति सही रूप में नहीं की जाती है. मनमानी से इस भीषण गर्मी में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने बताया कि नल जल से संबंधित पेयजल आपूर्ति की समस्या की जानकारी मिली है. संचालक नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं करता है, तो इसके विरुद्ध जांच करवा कर जानकारी ली जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










