भक्तों के लिए खुले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पट, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

Published by : BRAJESH NANDAN MAD Updated At : 31 May 2026 8:28 AM

विज्ञापन

प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में रविवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में रविवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सरकारी पूजा संपन्न हुई. सुबह पांच बजे मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें गंगाजल, पंचामृत, फूल और फलों से भगवान शिव का विधिवत अभिषेक किया गया. पूजा कार्यक्रम महंत शिवनारायण गिरि के निर्देशन में संपन्न हुआ, जबकि पंडित अभिषेक पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-विधि करायी.मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह के सहयोग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इसके बाद दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल गूंजता रहा.

विज्ञापन
BRAJESH NANDAN MAD

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन