घर में आठ फुट का कोबरा को देख परिजनों में मची अफरा-तफरी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 04 Jul 2025 6:18 PM

विज्ञापन

टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत इ टाइप गंडक कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह एक विषैला कोबरा जिसकी लंबाई लगभग 8 फीट था.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत इ टाइप गंडक कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह एक विषैला कोबरा जिसकी लंबाई लगभग 8 फीट था. जो वन क्षेत्र से भटक कर इ टाइप गंडक कॉलोनी निवासी शहनाज खान के निवास में जा पहुंचा.सांप की फुफकार को सुन घर वालों में घंटों अफरा- तफरी मची रही. तत्काल इसकी सूचना गृहस्वामी शहनाज खान द्वारा वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई. इस घटना की सूचना पर स्नेक कैचर शंकर यादव,धर्मेंद्र कुमार आदि ने मौके पर पहुंच घंटों मशक्कत के बाद कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र के टी एक में सुरक्षित छोड़ दिया गया. रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि कोबरा का सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर के कक्ष संख्या टी एक के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है.साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सतर्क एवं सजक रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन