बगहा: ज्ञानदीप प्राइम क्लासेज में सम्मान समारोह, बिहार पुलिस में चयनित 18 अभ्यर्थियों का सम्मान

Updated:
विज्ञापन
SDPO Ragini Kumari with Bihar Police selected candidates during a felicitation ceremony in Ramnagar.

आयोजित सम्मान समारोह के दौरान एसडीपीओ रागिनी कुमारी के साथ बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थी

रामनगर में बिहार पुलिस में चयनित 18 अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. अधिकारियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का संदेश दिया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: रामनगर क्षेत्र के युवाओं की सफलता का जश्न उस समय देखने को मिला जब ज्ञानदीप प्राइम क्लासेज परिसर में बिहार पुलिस में चयनित 18 अभ्यर्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक शिशिर कुमार राय ने की, जबकि संचालन राजू और अनुब कुमार ने किया. समारोह में अभ्यर्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी रही.

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से प्राप्त होती है. चयनित अभ्यर्थियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को हासिल कर युवाओं के लिए मिसाल पेश की है.

अधिकारियों ने दिया प्रेरक संदेश

अध्यक्षीय संबोधन में शिशिर कुमार राय ने कहा कि सफलता का कोई विकल्प नहीं होता. लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने वाले विद्यार्थी ही मंजिल तक पहुंचते हैं.

मुख्य अतिथि बीडीओ अजीत कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज की सेवा का अवसर भी है. उन्होंने असफल अभ्यर्थियों को निराश न होकर प्रयास जारी रखने की सलाह दी.

एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने चयनित युवाओं को ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी. वहीं सीओ वेद प्रकाश और थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन किया.

शिक्षकों और अभिभावकों को भी मिला सम्मान

संस्थान के निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी दिया.

कार्यक्रम में चयनित सभी 18 अभ्यर्थियों को मेडल और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया गया.

ये अभ्यर्थी हुए सम्मानित

सम्मानित अभ्यर्थियों में नम्रता कुमारी, नीतू कुमारी, कोमल कुमारी, अहिल्या कुमारी, अक्षय कुमार, राहुल केशरी, अजय कुमार, अनुप कुमार, नीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, भूमि कुमारी, सरयु कुमार, रोहित कुमार, नुसरत जहां और मेनका कुमारी समेत कुल 18 चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन