मझौलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

Updated:
विज्ञापन
फोटो01, कैप्सन : जागरूकता अभियान में शामिल ग्रामीणजन | Prabhat Khabar Network

जागरूकता अभियान में शामिल ग्रामीणजन

मझौलिया प्रखंड में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को लोक अदालत के माध्यम से सुलह योग्य मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से समाधान की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

West Champaran News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेतिया के अवर न्यायाधीश सह सचिव अमरेंद्र कुमार राज के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मझौलिया प्रखंड के रुलाही, पशुरामपुर और माधोपुर क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलह योग्य मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण की जानकारी दी गई.

Majhaulia News: ग्रामीणों को लोक अदालत की उपयोगिता बताई गई

पारा विधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को बताया कि व्यवहार न्यायालय परिसर में समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. इसमें सुलह योग्य आपराधिक मामले, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, राजस्व, दीवानी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, वन संबंधी वाद, माप-तौल से जुड़े मामले तथा अन्य सुलहनीय वादों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया जाता है.

अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि जिनके मामले सुलह योग्य हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर कम समय और कम खर्च में अपने विवादों का समाधान कराएं. उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के शांतिपूर्ण निपटारे का प्रभावी माध्यम है.

सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी

अभियान के दौरान ग्रामीणों को ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड तथा पशुपालन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. लोगों को पात्रता के अनुसार इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया.

विधिक जागरूकता पर दिया गया जोर

पारा विधिक स्वयंसेवक ने कहा कि विधिक जागरूकता बढ़ने से लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग होते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: मैनाटांड़ पुलिस अंचल की अपराध समीक्षा बैठक, शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन