मैनाटांड़ पुलिस अंचल की अपराध समीक्षा बैठक, शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

मैनाटांड़ पुलिस अंचल में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

West Champaran News: मैनाटांड़ पुलिस अंचल कार्यालय में रविवार को पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. बैठक में अंचल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी और शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर समीक्षा की गई.

Mainatand News: लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने विभिन्न पंजियों का अवलोकन करते हुए लंबित कांडों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों से कहा कि वारंटियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए तथा थाना क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाए.

शराब तस्करों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

बैठक में शराबबंदी कानून को लेकर भी विशेष समीक्षा की गई. इंस्पेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी कानून के पालन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने शराब पीने वालों और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज करने का निर्देश दिया.

फरियादियों से मित्रवत व्यवहार पर दिया जोर

पुलिस निरीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी से शालीनता और मित्रवत व्यवहार किया जाए. उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास मजबूत हो सके.

वाहन जांच और चौकीदारों की रतजगा पर विशेष जोर

अपराध नियंत्रण को लेकर चौकीदारों को लगातार रतजगा कराने तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत, इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार, भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार, मानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी और रीडर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में सहयोग शिविर अब 5 अगस्त को, डीएम ने जारी किया निर्देश


विज्ञापन
रंजीत कुमार पटेल

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन