बेतिया में बहुओं ने ही आधी रात सास बच्ची देवी की गला रेत काट दी थी दो अंगुलियां! बेटी के खुलासे के बाद 6 हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

छानबीन करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया में बच्ची देवी हत्याकांड में नया मोड़ आया है. बेटी ने बहू पर आधी रात गला रेतकर हत्या का आरोप लगाया. चाय को लेकर विवाद की बात सामने आयी, 6 लोगों से पूछताछ जारी.

विज्ञापन

बेतिया क्राइम न्यूज: कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर वार्ड-5 स्थित पक्की फुलवारी नोनियार टोली में 55 वर्षीय बच्ची देवी की गला रेतकर हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतका की बेटी कोमल देवी ने अपनी मां की हत्या का आरोप बहुओं पर लगाया है. बेटी के आरोप के बाद पुलिस ने करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. हालांकि, अभी पुलिस ने बहू द्वारा हत्या किये जाने की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

चाय मांगने के विवाद में हत्या का आरोप

कोमल देवी का आरोप है कि उनकी मां की हत्या आधी रात में ही कर दी गयी थी. इसके बाद शव को कंबल से ढक दिया गया. उन्होंने दावा किया कि उनकी मां को चाय पीना काफी पसंद था. चाय मांगने को लेकर बहुओं से विवाद हुआ था और इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर उनकी मां की हत्या कर दी गयी.

गला रेता, दो अंगुलियां काटकर सिर के पास रखीं

बच्ची देवी की हत्या बुधवार की अहले सुबह सामने आयी थी. घर में सो रही महिला का गला धारदार हथियार से रेता गया था. उनके बाएं हाथ की दो अंगुलियां भी कटी हुई मिलीं, जिन्हें सिर के पास रखा गया था. दाएं हाथ पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान मिले थे. हत्या के तरीके से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गये हैं. परिजनों के अनुसार, घटना का पता सुबह करीब चार बजे चला. बच्ची देवी के साथ बहू अंजू देवी और पोती स्वीटी कुमारी सोयी थीं. अंजू देवी ने परिवार की अन्य महिलाओं को जगाकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो बच्ची देवी बिस्तर पर मृत पड़ी थीं.

छह लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा था. परिजनों के अनुसार, करीब तीन माह पहले घर में मोबाइल चोरी हुई थी. इसके बाद मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये थे. अब पुलिस हत्या की रात की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और वारदात के बाद किसकी गतिविधि संदिग्ध रही.


एसडीपीओ बोले, जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा

एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि हरिहरनगर वार्ड-5 में महिला की हत्या की सूचना मिली है. एफएसएल एवं पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है. मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि फिलहाल छह लोगों से पूछताछ के बाद ही हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस बेटी के आरोप, सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन