नगर निकाय चुनाव से पहले वाल्मीकिनगर-हरनाटांड़ को नगर पंचायत बनाने की मांग, सांसद ने सरकार से मांगी मंजूरी

Updated:
विज्ञापन

पत्र सांसद सुनील कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाल्मीकिनगर और हरनाटांड़ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की पहल तेज हो गई है. सांसद सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री से आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले स्वीकृति देने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन

Bagaha News: बगहा. वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने वाल्मीकिनगर और हरनाटांड़ को नगर पंचायत के रूप में सृजित करने के लिए प्रस्ताव भेजे जाने पर खुशी जतायी है. उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों को नगर निकाय का दर्जा मिलने से लोगों को शहरी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा और विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी. सांसद ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

सांसद की पहल के बाद आगे बढ़ी नगर पंचायत की प्रक्रिया

सांसद सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर वाल्मीकिनगर और हरनाटांड़ को नगर पंचायत के रूप में सृजित करने का अनुरोध किया था. इसके बाद 14 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से नगर एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को इस मामले में यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

नगर विकास विभाग ने जिला प्रशासन से मांगा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के बाद नगर विकास विभाग की ओर से जिला प्रशासन से वाल्मीकिनगर और हरनाटांड़ को नगर पंचायत बनाने से संबंधित प्रस्ताव मांगा गया. विभागीय प्रक्रिया के तहत बगहा-2 प्रखंड प्रशासन ने दोनों क्षेत्रों को नगर पंचायत के रूप में सृजित करने का प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास विभाग को भेज दिया है.

नगर पंचायत बनने से मिलेंगी बेहतर नागरिक सुविधाएं

सांसद ने कहा कि वाल्मीकिनगर और हरनाटांड़ को नगर निकाय का दर्जा मिलने से क्षेत्र में शहरी सुविधाओं के विस्तार का रास्ता खुलेगा. लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिल सकती है. नगर पंचायत का गठन क्षेत्र के व्यवस्थित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा.

आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले मंजूरी की मांग

सांसद सुनील कुमार ने सरकार से अनुरोध किया कि आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले दोनों क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा देने की स्वीकृति प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि समय पर स्वीकृति मिलने से निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव कराया जा सकेगा.

सिकटा को भी नगर निकाय बनाने की पहल

सांसद ने सिकटा के बीडीओ को भी सिकटा को नगर निकाय बनाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निकायों का गठन जरूरी है. इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है

ये भी पढ़ें: आधे घंटे की बारिश में बेतिया जलमग्न, सड़कें ऊंची होने के बाद निचले हिस्सों में जमा हो रहा पानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन