जंगल से भटक दो दिनों से डेरा जमाए है तेंदुआ, ग्रामीणों में भय का माहौल

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 04 Jul 2025 6:19 PM

विज्ञापन

गुदगुदी पंचायत के भैंसहिया गांव में दूसरे दिन भी तेंदुए का ताजा पगमार्क वन कर्मियों को मिला .

विज्ञापन

रामनगर. गुदगुदी पंचायत के भैंसहिया गांव में दूसरे दिन भी तेंदुए का ताजा पगमार्क वन कर्मियों को मिला . इससे ग्रामीणों में भय का माहौल रहा.वाल्मीकि टाइगर परियोजना के चिउटहा वन प्रक्षेत्र से एक रेस्क्यू दल ने आकर दूसरे दिन उक्त गांव की सरेह में ट्रैकिंग किया. जिसमें उनको तेंदुआ के ताजा पगमार्क मिले. इससे ये यकीन हो गया कि वन्यजीव अभी भी उक्त गांव की सरेह में डेरा जमाए है. साथ ही वनकर्मियों ने भैंसहिया गांव के ग्रामीणों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है. गौरतलब है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व चिउटहा जंगल से भटककर एक तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में चहलकदमी देखे गए हैं, जिसके बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल हैं.चिउटहा रेंज के वनपाल अंशु सिंह ने बताया कि तेंदुए का ताजा पगमार्ग भैंसहिया गांव की खेतों में मिला हैं. कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए वहां जागरूक किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन