26 शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति को डीईओ ने किया रद्द

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 04 Jan 2026 9:20 PM

विज्ञापन

प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से अपने अपने मूल विद्यालयों में योगदान देने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

बेतिया . अपने ही कार्यालय से जारी अनेक बार के आदेश से अन्यान्य विद्यालयों में प्रतिनियुक्त जिला 26 शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति को जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र कुमार ने रद्द कर दिया है. शनिवार शाम जारी संबंधित आदेश में करीब दर्जनभर प्रखंडों के प्रतिनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से अपने अपने मूल विद्यालयों में योगदान देने का आदेश जारी किया है. उक्त में उल्लेखित आदेश में विभिन्न अंचल के कुल शिक्षक और 18 शिक्षिकाओं के नाम शामिल हैं. जिसमें स्पष्ट रूप से जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि गौनहा अंचल में पदस्थापित विभा कुमारी,सोनम कुमारी,अर्चना कुमारी के आवेदन के आलोक में की गई उनकी प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ उनको अपने मूल विद्यालयों में योगदान का आदेश दिया गया है.इसी प्रकार सिकटा में पदस्थापित रीना कुमारी, छोटेलाल प्रसाद यादव,मैनाटांड़ की गुंचा आफरीन,चंद्र प्रकाश के साथ रामनगर अंचल क्षेत्र में पदस्थापित अनामिका कुमारी, कहकशां तरन्नुम की भी प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई है. इसी प्रकार बगहा 1 की साक्षी नायक,अमीषा कुमारी, प्रशांत कुमार मिश्र, बगहा 2 की खुशबू कुमारी,सुशांत कुमार,सिमरन राज के साथ मझौलिया अंचल के मनोज कुमार गुप्ता,विकास कुमार, प्रिया कुमारी और सौम्या कुमारी की भी प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गई है.इसी प्रकार योगापट्टी की स्नेहा कुमारी मिश्रा, चनपटिया की कोमल कल्पना, नौतन के उमाशंकर चौबे, मधुबनी अंचल में पदस्थापित पूजा कुमारी और बैरिया के मोहम्मद सनाउल्लाह समेत कुल 26 शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी होने के बाद सुविधा जनक प्रतिनियुक्ति के आधार पर दूर दराज के पदस्थापन वाले स्कूलों जाने से मुक्त अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं में भी खलबली मच गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन