शावक सहित बाघिन देखे जाने से दहशत, भंगहा बाजार के समीप ब्रह्म स्थान की पास का है मामला

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 05 Jan 2026 6:27 PM

विज्ञापन

प्रखंड के भंगहा बाजार से सटे ब्रह्म स्थान के पास सोमवार की सुबह शावक के साथ बाघिन के देखे जाने से लोगों में काफी दहशत है.

विज्ञापन

मैनाटांड़. प्रखंड के भंगहा बाजार से सटे ब्रह्म स्थान के पास सोमवार की सुबह शावक के साथ बाघिन के देखे जाने से लोगों में काफी दहशत है. ग्रामीण जय कुमार, शिवाजी पासवान, राजेंद्र साह, बृजेश माझी, विदुर मांझी, तापसी मांझी, धर्मेंद्र मांझी आदि ने बताया कि सोमवार की सुबह हमलोग ब्रह्म स्थान के तरफ जा रहे थे. तभी हमलोगों की नजर शावक के साथ बाघिन को चहलकदमी करते देखा. हमलोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक बाघिन शावक के साथ गन्ने के खेत में घुस गयी. शावक के साथ बाघिन को देख ग्रामीण काफी डर गये और उल्टे पांव गांव की ओर भागे और इसकी सूचना ग्रामीणों की सूचना दी. ग्रामीण जब तक बताये गये स्थान पर पहुंचते तब तक शावक गन्ने के खेत में प्रवेश कर गयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि सात दिन पूर्व भंगहा गांव के संदेह में ही बाघ ने नीलगाय को गन्ना के खेत में मार डाला था. वहां पर भी बाघ का पदचिन्ह स्पष्ट देखा गया था. कई दिनों के बाद भी वन विभाग उस बाघ का ट्रैक नहीं कर पाया. जंगल की ओर बाघ के लौट जाने की बात बता वन विभाग भले ही संतुष्ट हो गया हो, लेकिन भगंहा, सिसवा ताजपुर, कोटवा, प्रतापपुर, भंगहा, नगरदेही आदि दर्जनों गांवों के लोग बाघ के डर के साये में जी रहे हैं. लोगों ने बताया कि बाघ के चलते हम किसान लोग खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं. जिसके कारण खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल सहित सब्जियों को नीलगाय, हिरण, जंगली सूअर, बंदर आदि जानवर नष्ट कर रहे हैं. रात को कौन कहे दिन में भी बाघ के भय से किसान खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं. इधर फिर सोमवार के सुबह शावक के साथ बाघिन के देखे जाने से भंगहा सहित आसपास गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त है. इधर रेंजर सुनील पाठक ने बताया कि वीडियो और फोटो देखने से तो बाघिन का पदचिन्ह स्पष्ट नहीं दिख रहा है. फिर भी वन कर्मियों को भेजकर जांच करायी जा रही है. लोगों को उधर नहीं जाने की हिदायत दी गयी है. चिन्हित जगह पर वन विभाग की पैनी नजर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन