डीएम के संबोधन में सेविका ने डाली बाधा, एफआइआर

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Jul 2025 6:54 PM

विज्ञापन

स्थानीय प्रेक्षागृह में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी सेविका हंगामा करने लगी.

विज्ञापन

बेतिया. स्थानीय प्रेक्षागृह में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी सेविका हंगामा करने लगी. आरोप है कि डीएम ने जैसे ही संबोधन शुरू किया, वैसे ही सेविका ऊंची आवाज में बोलते हुए विरोध करने लगीं. इससे सभागार में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई. मामले में आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आंगनबाड़ी सेविका पर प्रशिक्षण में बाधा उत्पन्न करने, ऊंची आवाज में विरोध प्रदर्शन करने, निर्वाचन संबंधी कार्य व सरकारी कार्य में बांधा डालने, प्रशिक्षण कार्य में भाग लेने वाले भीड़ को उकसाने आदि का आरोप है. सेविका की पहचान बगहा दो के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 242 की सेविका संगीता देवी के रुप में हुई है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता रानी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के निर्देश पर गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए जिला निर्वाचन शाखा की ओर से प्रेक्षागृह में 2 जुलाई बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें जिला के सभी 17 परियोजना के सेविकाओं द्वारा भाग लिया जाना था. प्रशिक्षण कार्यक्रम को जैसे ही जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने संबोधित करना शुरू किया, आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी द्वारा ऊंची आवाज में विरोध प्रदर्शन करने किया जाने लगा. उन्होंने प्रशिक्षण में बांधा उत्पन्न किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन