पुलिस ने शराब व कुर्की मामलों में सात गिरफ्तार, 27 वारंटी का किया निष्पादन

Updated at : 06 Jan 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने शराब व कुर्की मामलों में सात गिरफ्तार, 27 वारंटी का किया निष्पादन

पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण और विधि–व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने एक दिन में व्यापक कार्रवाई की.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण और विधि–व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने एक दिन में व्यापक कार्रवाई की. डीआइजी सह एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत शराब, कुर्की सहित विभिन्न मामलों में पुलिस ने कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित पड़े 27 वारंटों का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया.फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी सह एसपी के नेतृत्व में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.इस दौरान कुल 576 वाहनों की जांच की गई, जिसमें विभिन्न नियम उल्लंघनों के तहत एक लाख 55 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया. डीआइजी सह एसपी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग, वाहन जांच और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि शराब सेवन एवं अवैध बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान जारी है तथा थाना क्षेत्रों में स्वच्छ, सुरक्षित और अपराध-मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन