धूमधाम से मनाई गई वीरांगना सावित्रीबाई फुले की जयंती

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 03 Jan 2026 9:18 PM

विज्ञापन

प्रखंड के नोनिया टोला स्थित सिंहेश्वर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका वीरांगना सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज . प्रखंड के नोनिया टोला स्थित सिंहेश्वर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका वीरांगना सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम आदर्श सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया. समारोह का उद्घाटन एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, नगर सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, शिकारपुर पंचायत के मुखिया राहुल जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन साह एवं डॉ. आफताब आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गुड़िया कुमारी ने की तथा संचालन कवि शिक्षक मुकुंद मुरारी राम ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चियों के स्वागत गीत से हुआ. मुख्य अतिथि एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में बालिका शिक्षा की लौ जलाई जब महिलाओं का घर से निकलना भी कठिन था. उन्होंने बताया कि शिक्षित महिला पूरे समाज को शिक्षित करती है. उन्होंने नगर निकाय और पंचायतों में महिलाओं को मिले 50 प्रतिशत आरक्षण का भी उल्लेख किया. प्रो. डॉ. चन्द्रभूषण बैठा ने सावित्रीबाई फुले के संघर्ष और योगदान पर विस्तार से जानकारी दी. नगर सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, डॉ. आफताब आलम एवं छोटेलाल प्रसाद ने भी विचार रखे. कार्यक्रम में अवध किशोर सिन्हा, संतोष राज, शिक्षिका मंजू सागर, पार्षद रत्नेश सर्राफ, पुष्पा पांडेय, संतोष राम, संतोष साह, मंजु देवी, राजा राम कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बालिकाओं ने सोहर गीत, भाव नृत्य एवं “कोमल है, कमजोर नहीं”विषय पर शानदार प्रस्तुति दी. नृत्य के क्षेत्र में विश्वमोहन कुमार, छोटे वैज्ञानिक सुंधाशु शेखर तथा खेल के क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन