हाजीपुर: फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चस्पा किया इश्तिहार

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 31 May 2026 8:00 PM

विज्ञापन

इश्तिहार चस्पा करती पुलिस टीम

Hajipur News : फरार अभियुक्तों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की पुलिस की घोषणा

विज्ञापन

Hajipur News (सुशील कुमार सिंह) : लालगंज न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सराय और लालगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव में बड़ी कार्रवाई की.पुलिस ने फरार अभियुक्त विवेकानंद सहनी के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े और माइकिंग के माध्यम से इश्तिहार चस्पा किया तथा जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी. जानकारी के अनुसार सराय थाना कांड संख्या 55/26 में नामजद अभियुक्त विवेकानंद सहनी, पिता श्यामचन्द्र सहनी, लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश पर सराय थाना के दरोगा दीपक कुमार एवं लालगंज थाना की पुलिस संयुक्त रूप से समसपुरा गांव पहुंची और विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत अभियुक्त के घर पर इश्तिहार चस्पा किया.

कुर्की की चेतावनी के साथ पुलिस कार्रवाई

इस दौरान पुलिस ने गांव में माइकिंग कर घोषणा की कि अभियुक्त शीघ्र न्यायालय में समर्पण करे, अन्यथा उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा. बताया गया कि मामला फरवरी माह में सराय थाना में दर्ज किया गया था.अभियुक्त और परिवादी दोनों ही मूल रूप से समसपुरा गांव के निवासी हैं, हालांकि पूर्व में सराय थाना क्षेत्र में निवास करते थे. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : अमृत 2.0 के तहत सीवान में पेयजल परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन