वैशाली इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार को भावभीनी विदाई

कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य
Hajipur News : हाजीपुर: डॉ. अनंत कुमार की कार्यशैली और दूरदर्शिता की हुई सराहना
Hajipur News (राजीव कुमार सिंह) : स्थानीय चकसिकंदर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार को सेवा समाप्ति के अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर्स, छात्र-छात्राओं तथा ग्राम प्रतिनिधियों के द्वारा महाविद्यालय परिसर में सभा का आयोजन कर सम्मानित किया गया. महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. शिवांगी सक्सेना के द्वारा मंच साझा करते हुए बताया कि प्राचार्य का कार्यकाल महाविद्यालय के उन्नति की दृष्टि से अत्यंत ही सराहनीय रहा है. इस दौरान सभा में दर्जनों ग्राम प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया गया कपिलेश्वर राय के द्वारा मंच से संबोधित कर प्राचार्य के कार्यकाल की प्रशंसा की गई साथ ही प्राचार्य के व्यक्तिगत स्वभाव की सराहना करते हुए बताया कि आप मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण हैं. इतने कम समय में कॉलेज को सफलता के बुलंदियों तक पहुंचाना आपके अथक परिश्रम का सुखद परिणाम रहा है. प्राचार्य के सम्मान में प्रस्तुति देते हुए ग्रामीण सुरेंद्र ने उन्हें महापुरुष कहकर संबोधित किया. वही महाविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के प्रो. कुमार विमल के द्वारा प्राचार्य के योगदान को अद्वितीय बताते हुए उनको दिव्य पुरुष, अभिभावक संबोधित करते हुए कार्यकाल को भव्य यात्रा की संज्ञा दी गई.
स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित हुए डॉ. अनंत कुमार
इस अवसर पर प्राचार्य के द्वारा उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह के आयोजन के लिए जिम्मेदार प्रोफेसर्स, छात्र-छात्राओं तथा ग्राम सभा सदस्यों, मुखिया तथा पूर्व मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मनुष्य को अपने कर्तव्यों को हृदय से सफलतापूर्वक करने को संकल्पित होना चाहिए. अद्वितीय कार्य करने से पद अपने आप ही प्राप्त हो जाती है. प्राचार्य श्री कुमार ने कहा कि मनुष्य को खुश रहने की भरपूर कोशिश करनी चाहिए. एक खुशहाल व्यक्ति ही अपने संपूर्ण ऊर्जा को धनात्मकता के साथ सृजनात्मक कार्यों में लगाकर जीवन उपयोगी कार्य को संपन्न कर सकता है. इस दौरान महाविद्यालय के सभी विभागों के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट सहित उपस्थित सभी प्रोफेसर्स तथा कर्मचारीयो के द्वारा स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, बुके तथा अन्य उपहार के साथ ही फूल मालाओं से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित थे. महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. विद्यानंद महतो तथा रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. हसन इमाम के द्वारा अपना अनुभव प्रकट करते हुए बताया गया कि प्राचार्य का आरंभिक सेवाकाल से लेकर अंतिम सेवा काल तक का अनुभव अत्यंत ही रोचक और लाभदायक रहा है. प्राचार्य की कार्य कुशलता, दूरदर्शिता एवं पारदर्शिता अत्यंत ही प्रभावित करने वाली रही है. आपका आचरण एवं संबोधन शैली अत्यंत ही प्रेरणादाई रही है. इसके अतिरिक्त प्राचार्य के सम्मान में डॉ. तृप्ता, प्रो. अजीत कुमार, प्रो. अनुराग, प्रो. पंकज, प्रो. मुकेश, प्रो. निशांत, डॉ. गणेश, प्रो. अनिल आदि के द्वारा सम्मान संबोधन प्रस्तुति दी गयी.
Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










