Peddi: जाह्नवी कपूर ने राम चरण को बताया सच्चा सुपरस्टार, बोलीं- बिना कुछ कहे भी महसूस होती है उनकी मौजूदगी
पेड्डी पर जान्हवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
Peddi की रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर ने अपने को-स्टार राम चरण की जमकर तारीफ की है. एक्ट्रेस ने कहा कि राम चरण की सादगी, विनम्रता और दमदार पर्सनैलिटी उन्हें एक सच्चा सुपरस्टार बनाती है.
Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर ने अपने को-स्टार राम चरण की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बताया कि राम चरण उन लोगों में से हैं जिनकी मौजूदगी हर किसी को महसूस होती है, चाहे वे कुछ बोलें या नहीं.
राम चरण को बताया सच्चा सुपरस्टार
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा कि राम चरण बहुत ही सरल और विनम्र इंसान हैं. उन्होंने कहा कि जब राम चरण किसी कमरे में आते हैं, तो बिना कुछ बोले भी उनकी मौजूदगी महसूस होती है. जाह्नवी के मुताबिक, यही बात साबित करती है कि वह एक बड़े सुपरस्टार हैं.
कब रिलीज होगी ‘पेड्डी’?
निर्देशक बूची बाबू सना की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी. फिल्म में जान्हवी कपूर और राम चरण पहली बार साथ नजर आएंगे. फिल्म में बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
फिल्म में खिलाड़ी के रोल में दिखेंगे राम चरण
‘पेड्डी’ में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ तीनों खेलों में माहिर है. वह अपने जिले का सबसे शानदार खिलाड़ी माना जाता है और अपनी खेल प्रतिभा के दम पर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करता है.
फिल्म की कहानी में पेड्डी को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. समाज की रुकावटें और जिंदगी की चुनौतियां उसके रास्ते में आती हैं. लेकिन वह हार नहीं मानता और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहता है.
प्रेम कहानी भी होगी खास
फिल्म में खेल और संघर्ष के साथ-साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी भी देखने को मिलेगी. जाह्नवी कपूर फिल्म में अचियम्मा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे पेड्डी पसंद करता है. ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है.
यहां देखें ट्रेलर:
यह भी पढ़ें: Jab We Met से बाहर होने पर टूटा था बॉबी देओल का दिल, बोले- जिस फिल्म को मैंने शुरू कराया, उसी से मुझे हटा दिया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए