सारण शिक्षक निर्वाचन की तैयारी तेज, अंतिम मतदाता सूची जारी
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 04 Jan 2026 9:00 PM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधान पार्षद अफाक अहमद का कार्यकाल इस वर्ष पूर्ण होने वाला है.
बेतिया . सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधान पार्षद अफाक अहमद का कार्यकाल इस वर्ष पूर्ण होने वाला है. इसे लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. प्रकाशित सूची के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले से कुल 1713 शिक्षक मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 1489 पुरुष शिक्षक मतदाता तथा 233 महिला शिक्षक मतदाता शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सीमित होने के कारण प्रत्येक मत का विशेष महत्व माना जा रहा है. 30 दिसंबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया मतदान केंद्र पर सर्वाधिक मतदाता दर्ज किए गए हैं. इस केंद्र पर कुल 327 शिक्षक मतदाता हैं, जिनमें 269 पुरुष एवं 58 महिला शिक्षक मतदाता शामिल हैं. इससे पूर्व प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में पश्चिम चंपारण जिले से कुल 1616 शिक्षक मतदाता दर्ज थे. अंतिम प्रकाशन से पहले किए गए पुनरीक्षण अभियान के दौरान 329 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि मृत एवं अन्य अपात्र 232 व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए. इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया गया है. अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं. संभावित प्रत्याशी और राजनीतिक संगठनों ने शिक्षक मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










