9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

मां और बेटी से दुष्कर्म के आरोपितों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मदन गांव में छह माह से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपितों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है.

नरकटियागंज . शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मदन गांव में छह माह से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपितों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है. रविवार को गांव में डुगडुगी के साथ पहुंचे अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार व एसआई राजेश कुमार ने पहले आरोपितों की मुनादी करवाई और फिर इश्तेहार चस्पाया गया. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर मदन गांव के मेराज अंसारी समेत अन्य के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार चस्पाने का आदेश निर्गत हुआ है. न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पाने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि अगर आरोपित अभी भी हाजिर नहीं होते है तो अगली कार्रवाई कुर्की जब्ती की होगी. बता दें कि 16 जून 2025 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई.जिसमें बताया कि 15 जून 2025 को उसकी 16 साल की पुत्री घर पर अकेली थी. दिन के 4 बजे राजपुर मदन निवासी मेराज अंसारी, नेसार अंसारी, भोला अंसारी, इम्तेयाज अंसारी और वृजेश राम उसके घर में घुस गये. उसकी नाबालिग पुत्री को मुंह दाब कर घर से उठा कर नहर के पास बांसवाडी में ले गए. वहां पहले से गुड्डू अंसारी, फजील अंसारी समेत पांच लोग मौजूद थे. सभी ने मिलकर उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे. उसी समय नाबालिग की मां उधर से गुजर रही थी तो बच्ची की आवाज सुनकर चली गई. जब उसने अपनी पुत्री को बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे भी दबोच लिया. मां बेटी दोनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास आरोपितों द्वारा किया गया. शोर सुनकर पीड़ित नाबालिग के पिता और घर वाले भी पहुंचे. एफआईआर में पीड़ित के पिता ने बताया है कि सभी आरोपितों ने मिलकर उस वक्त उसके पुत्र, उसकी पत्नी तथा उसको बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया. आसपास के लोगों के आने के बाद पूरे परिवार की जान बची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel