फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं तो पीएम किसान की किस्त नहीं

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 04 Jan 2026 8:40 PM

विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किश्त से वंचित होना पड़ सकता है

विज्ञापन

बेतिया . फार्मर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किश्त से वंचित होना पड़ सकता है. साथ ही ऐसे किसान कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पायेंगे. कृषि विभाग की बार-बार अपील के बावजूद पश्चिम चंपारण जिले में अब तक केवल 17,100 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के 2.80 लाख से अधिक लाभुक हैं. कृषि विभाग के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किश्त का भुगतान शीघ्र शुरू होने वाला है. ऐसे में जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन और ई-केवाईसी पूरा नहीं है, उनकी राशि अटक सकती है.

जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए 6 जनवरी से 9 जनवरी तक पंचायतवार मिशन मोड में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शिविरों में किसानों का ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेज सत्यापन एक ही स्थान पर किया जाएगा. उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए किसान सलाहकारों के साथ राजस्व कर्मचारी भी शिविरों में मौजूद रहेंगे. इस बार कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मी एक साथ बैठकर मिशन मोड में निबंधन और ई-केवाईसी का कार्य करेंगे।शिविर में फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को एक यूनिक आईडी जेनरेट की जाएगी. इस आईडी के माध्यम से किसान कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे. कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को आधार कार्ड, जमीन की अद्यतन रसीद हर हाल में साथ लाना अनिवार्य होगा. कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचकर समय रहते फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं ई-केवाईसी कराएं, ताकि पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ बिना बाधा मिलता रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन