किसान सीखेंगे मूल्यवर्द्धन व मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक : डीएओ

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 04 Jan 2026 8:55 PM

विज्ञापन

टीम को जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सरफराज असगर एवं उप परियोजना निदेशक भारत भूषण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

बेतिया . जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 किसानों की एक टीम को रविवार को छह दिवसीय परिभ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) स्थित मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया. टीम को जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक सरफराज असगर एवं उप परियोजना निदेशक भारत भूषण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर डीएओ सरफराज असगर ने बताया कि किसान वहां मूल्यवर्द्धन एवं मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान किसान मशरूम उत्पादन की उन्नत विधियां, प्रसंस्करण, भंडारण, पैकेजिंग तथा विपणन की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझेंगे। साथ ही पंतनगर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के खेतों का भ्रमण कर सफल मॉडल का अवलोकन भी करेंगे. इस दल के साथ एटीएम डॉ. अखिलेश शर्मा एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के सीईओ समेत अन्य अधिकारी भी गए हैं. प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद किसान जिले में मशरूम उत्पादन एवं मूल्यवर्द्धन गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन