बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी घायल

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 04 Jan 2026 9:30 PM

विज्ञापन

बाइक से लौटते समय एक बाइक सवार दंपति पुराना थाना के समीप बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर.आज सुबह वाल्मीकि नगर स्थित जटाशंकर मंदिर से पूजा अर्चना कर बाइक से लौटते समय एक बाइक सवार दंपति पुराना थाना के समीप बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बाइक सवार दंपति की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के रैवा गांव निवासी सत्यदेव कुमार उम्र 32 वर्ष और उसकी पत्नी आशा देवी उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में की गई है. राहगीरों के सहयोग से दोनों घायल दंपति को वाल्मीकि नगर के टंकी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में लाया गया. जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.इस बाबत पूछे जाने पर घायल सत्यदेव कुमार ने बताया कि जटाशंकर मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे.तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से बचने के क्रम में पुराना थाना के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में महिला आशा देवी को हल्की चोटें आई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन