नाबालिग लड़कियों को शादी के नाम पर बहला फुसलाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 6:10 PM
पुलिस जिला बगहा से नाबालिग लड़कियों को शादी के नाम पर बहला फुसलाकर हरियाणा व राजस्थान ले जाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा से नाबालिग लड़कियों को शादी के नाम पर बहला फुसलाकर हरियाणा व राजस्थान ले जाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में पुलिस ने दो महिला बिचौलियों सहित हरियाणा व राजस्थान के एक-एक लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र ने बताया कि महिलाओं एवं लड़कियों के उत्थान को लेकर चलाई जा रही केंद्रीय शक्ति फाउंडेशन के संचालक लक्ष्मी खत्री के द्वारा बताया गया कि बगहा रेलवे स्टेशन के आसपास लड़कियों के तस्करी का कार्य हो रहा है. सूचना के आधार पर पटखौली थाने की पुलिस के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर रेलवे स्टेशन बगहा के आसपास के क्षेत्र में छापेमारी की गयी. इस दौरान चार लोगों की रफ्तार किया गया. जिसमें दो पुरुष और दो महिला शामिल है. एसडीपीओ बताया कि गिरफ्तार तस्करों में राजस्थान के चकरी दादरी निवासी सुमित कुमार, हरियाणा के सोनवीर मारवा, योगापट्टी थाना के पिपरपाती निवासी शोभा देवी एवं शबनम खातून शामिल है. उन्होंने बताया कि इस मामले में शक्ति फाउंडेशन के संचालक के आवेदन पर पटखौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है और इसमें जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










