बेतिया: युवा चित्रांश संघ ने बढ़ाया बच्चों का हौसला, आश्रम के बच्चों को बांटी किताबें

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News gen-z-youth-chitransh-sangh-distributes-study-materials-at-ashram-narkatiaganj

आश्रम के बच्चों संग युवा चित्रांश संघ के सदस्यगण

Bettiah News: नरकटियागंज में युवा चित्रांश संघ ने विश्व मानव सेवा आश्रम पहुंचकर बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री और नाश्ता वितरित किया. युवाओं ने शिक्षा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

नरकटियागंज से सतीश कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Bettiah News: नरकटियागंज में युवाओं ने यह साबित कर दिया कि नई पीढ़ी सिर्फ तकनीक और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझती है. रविवार को युवा चित्रांश संघ के सदस्यों ने विश्व मानव सेवा आश्रम, अजुआ पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों के बीच शिक्षा और सेवा का संदेश दिया. इस दौरान बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री वितरित की गई और उनके लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था भी की गई.

शिक्षा के जरिए बदलाव की पहल

युवा चित्रांश संघ की ओर से आश्रम के बच्चों को कॉपी, पेन और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई. संघ के सदस्यों का कहना था कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए.

बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी

पठन-पाठन की सामग्री और नाश्ता मिलने के बाद बच्चों के चेहरे खिल उठे. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संघ के सदस्यों के साथ समय बिताया और अपनी खुशी साझा की. इस अवसर पर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया.

युवाओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और छोटे-छोटे प्रयासों की जरूरत होती है. ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं.

कई सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में युवा चित्रांश संघ के अध्यक्ष अविनाश वर्मा, सचिव आशीष रत्न उर्फ गोलू वर्मा, उप सचिव दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा, मनी भूषण श्रीवास्तव और ओमजी श्रीवास्तव समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन