रामगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद गिरफ्तारी की मांग में परिजनों ने किया सड़क जाम

घटनास्थल की तस्वीर
kaimur Road Accident: कैमूर में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर चालक की गिरफ्तारी की मांग की.
kaimur Road Accident:(रंजय जायसवाल) कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नरहन गांव निवासी संजय सिंह कुशवाहा के पुत्र के रूप में की गई है.
मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार युवक साइकिल से रामगढ़ से अपने गांव नरहन जा रहा था.इसी दौरान सड़क किनारे खेत से जेसीबी मशीन द्वारा निकाली जा रही मिट्टी को एक ट्रैक्टर से ढोया जा रहा था. इसी क्रम में ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद चालक फरार
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. वहीं आसपास काम कर रहे जेसीबी और अन्य ट्रैक्टर चालक भी मौके से भाग निकले.
परिजनों ने किया सड़क जाम
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. परिजन ट्रैक्टर चालक और जेसीबी संचालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. थाना अध्यक्ष के काफी समझाने के बावजूद परिजन शव उठाने को तैयार नहीं हुए.
जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल
मौके पर पहुंचे राजद के पूर्व प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़कों पर बेलगाम ट्रैक्टर, बाइक और डंपर चालकों पर नियंत्रण जरूरी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले में लगातार सड़क हादसों में मौत के मामले बढ़ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण प्रशासन की लापरवाही है.
विधायक ने दिया कार्रवाई का निर्देश
घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा को ट्रैक्टर चालक की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










