कैमूर में मनरेगा कार्य पर सवाल: खेल मैदान बना मिट्टी का ढेर, लाखों की सुविधा बर्बाद होने से खिलाड़ियों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
बक्सर

Kaimur News: कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के पिया गांव में मनरेगा से बने खेल मैदान में मिट्टी भर दिए जाने से खेल सुविधाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं. ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

kaimur News:(सतेन्द्र सिंह) कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत पिया गांव में सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से विकसित किए गए खेल मैदान को लघु सिंचाई विभाग की लापरवाही और मनमानी के कारण भारी क्षति पहुंची है. तालाब की खुदाई से निकाली गई मिट्टी को खेल मैदान में डाल दिए जाने से मैदान की मूल संरचना पूरी तरह प्रभावित हो गई है. इससे खिलाड़ियों में भारी आक्रोश है, वहीं ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

मनरेगा से बना था चार एकड़ में आधुनिक मैदान
ग्रामीणों के अनुसार, करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैले इस समतल एवं चहारदीवारी युक्त खेल मैदान का निर्माण युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था. मैदान में बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों के लिए कोर्ट और पिच बनाए गए थे. इसके अलावा बुजुर्गों और महिलाओं के मॉर्निंग वॉक के लिए मनरेगा योजना से लाखों रुपये खर्च कर चारों ओर रैम्प का निर्माण कराया गया था. रैम्प के दोनों किनारों पर दीवार बनाकर उसमें लाल मिट्टी की भराई भी की गई थी, ताकि सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध हो सके.

तालाब खुदाई की मिट्टी मैदान में डाली गई
हाल ही में लघु सिंचाई विभाग द्वारा गांव के एक तालाब की खुदाई कर निकाली गई मिट्टी को खेल मैदान में डाल दिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से बिना किसी तकनीकी जांच और योजना के मैदान में करीब चार फीट तक मिट्टी भर दी गई. इससे मैदान सड़क से ऊंचा होकर एक टिल्ले जैसा दिखने लगा है.

खेल सुविधाएं हुईं बुरी तरह प्रभावित
मिट्टी भराई से सबसे अधिक नुकसान बास्केटबॉल कोर्ट और अन्य खेल संरचनाओं को हुआ है. ये अब आसपास की सतह से करीब दो फीट नीचे हो गए हैं.खिलाड़ियों का कहना है कि बरसात के मौसम में यहां पानी जमा रहेगा, जिससे खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप हो जाएंगी.

खिलाड़ियों में भारी रोष
पिया गांव के खिलाड़ियों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है. उनका कहना है कि मैदान बनने के बाद उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिली थी, लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि खेलना मुश्किल हो गया है. यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो मैदान पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगा.

ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की
ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब खुदाई की मिट्टी का कुछ हिस्सा अन्य लोगों को बेचा गया और बची हुई मिट्टी को अनियमित तरीके से मैदान में डाल दिया गया. इससे लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच, मैदान को पूर्व स्थिति में बहाल करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विभाग का पक्ष
इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग के एसी राजेंद्र कुमार ने कहा कि यदि खेल मैदान में मिट्टी भराई की गई है तो यह गलत है. मामले में कार्यपालक अभियंता से बात की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:मोहनिया चेकपोस्ट पर दो हादसे: बालू लदा ट्रेलर पलटा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 5 घायल

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन