बगहा: रील और स्टंट के चक्कर में ‘डेथ ट्रैप’ बनी तिरहुत नहर, पुलिस की बढ़ी चौकसी

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News Tirhut canal desi water park reel craze police patrolling safety measures

रील और सेल्फी के बढ़ते क्रेज के बीच पुलिस सुरक्षा व्यवस्था

Bagaha News: तिरहुत नहर पर रील बनाने और स्टंट करने के लिए उमड़ रही युवाओं की भीड़ पर पुलिस ने शिकंजा कसा है . हाल ही में हुए हादसे के बाद पुलिस दिन में कई बार गश्ती कर सुरक्षा की निगरानी कर रही है .जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्र प्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: मौसम बदलने और गर्मी बढ़ने के साथ ही बगहा-दो प्रखंड के बरवल स्थित तिरहुत नहर का ‘पॉल छलका’ इन दिनों युवाओं के लिए ‘देशी वाटर पार्क’ बन गया है . यहां रील बनाने, स्टंट करने और तैराकी के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है . हाल ही में एक किशोर की डूबने से हुई मौत के बाद अब स्थानीय प्रशासन और पुलिस काफी सख्त हो गई है . हादसे दोबारा न हों, इसके लिए पुलिस की पैनी नजर इस नहर पर बनी हुई है .

सोशल मीडिया पर रील और स्टंट का क्रेज बढ़ा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तिरहुत नहर का पॉल छलका सोशल मीडिया क्रिएटर्स का पसंदीदा अड्डा बन चुका है . बगहा, नरकटियागंज, बेतिया और वाल्मीकिनगर जैसे इलाकों से युवक लंबी दूरी तय कर यहां पहुंच रहे हैं . पानी में खतरनाक छलांग लगाना और जोखिम भरे स्टंट के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम व फेसबुक पर पोस्ट करना युवाओं का शौक बन गया है . रविवार और छुट्टी के दिनों में यहां सैकड़ों की भीड़ जुटती है, जहां बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के युवा गहरे पानी में उतर रहे हैं .

किशोर की मौत के बाद प्रशासन हुआ सख्त

कुछ दिन पूर्व बनकटवा निवासी 13 वर्षीय तुलसी कुमार की इस नहर में डूबने से मौत हो गई थी . इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की थी . घटना से सबक लेते हुए पटखौली थाना पुलिस ने मौके पर निगरानी बेहद कड़ी कर दी है . अब युवाओं को नहर में उतरने और खतरनाक स्टंट करने से सख्ती से रोका जा रहा है .

दिन में 4 से 5 बार पुलिस कर रही गश्ती

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पलकांत ने बताया कि युवकों की बढ़ती भीड़ और रील बनाने की होड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है . गश्ती दल को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं . पुलिस टीम दिन में चार से पांच बार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है . उन्होंने कहा कि युवाओं को जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की जा रही है ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो . हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों के प्रति जागरूक होना होगा .

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन