Bettiah : जीएमसीएच की घटना पर होगी एफआईआर, छावनी आरओबी से जलजमाव की समस्या होगी दूर

Updated at : 13 Aug 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah :  जीएमसीएच की घटना पर होगी एफआईआर, छावनी आरओबी से जलजमाव की समस्या होगी दूर

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए.

विज्ञापन

– माननीयों से प्रोटोकॉल के साथ पेश आएं अधिकारी, सभी सरकारी कार्यक्रमों में आदर सहित करें आमंत्रित: जनक – जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री ने दिये दिशा निर्देश – बोले प्रभारी मंत्री, 20 सूत्री कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता में, जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ समय पर और बिना भेदभाव के मिलना चाहिए बेतिया . अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रभारी मंत्री जनक राम ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए. 20 सूत्री कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता में है. जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ समय पर और बिना भेदभाव के मिलना चाहिए. प्रभारी मंत्री श्री राम बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 20 सूत्री जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में बोल रहे थे. पशुपालन मंत्री रेणु देवी, सांसद डॉ संजय जायसवाल विधायक राम सिंह, उमाकांत सिंह, रश्मि वर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विनय बिहारी, नारायण प्रसाद, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, विधान पार्षद आफाक अहमद की मौजूदगी में हुई इस बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को तमाम नसीहत दी. कहा कि प्रोटोकॉल के अनुरूप माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ पदाधिकारी पेश आएं. किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी माननीय जन प्रतिनिधिगणों को दें तथा उन्हें आमंत्रित करें. आवश्यकतानुसार शिलापट्ट पर भी नाम वगैरह अंकित कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने माननीय सदस्यों से आग्रह किया कि आप सभी भी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पदाधिकारियों के साथ शालीनता से पेश आएं. समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बात करें. इस दौरान गरीबी हटाओ, जन शक्ति, किसान मित्र, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, शुद्ध पेयजल, जन-जन का स्वास्थ्य, सबके लिए शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण, बाल कल्याण, युवा विकास, बस्ती सुधार, पर्यावरण संरक्षण एवं वन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा, पिछड़ा क्षेत्र विकास, ई0 शासन की विस्तृत समीक्षा की गई. इसके पूर्व डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने ट्री पॉट भेंटकर मंत्री व अन्य सदस्यों का स्वागत किया. पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की लक्ष्य बनाम उपलब्धि, लंबित कार्य और चुनौतियों की जानकारी दी. डीएम ने आश्वस्त किया कि बैठक में उठाये गये प्रत्येक विषयों को गंभीरता से लिया जायेगा. अध्यक्ष के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा. मौके पर एसएसपी डॉ शौर्य सुमन, डीडीसी सुमित कुमार, नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, एडीएम कुमार रविन्द्र, अनिल कुमार सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे. —————– सांसद डॉ संजय व मंत्री रेणु ने उठाये कई मुद्दे बैठक में सांसद डॉ संजय जायसवाल ने अल्ट्रासाउंड संचालकों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, जीएमसीएच की घटना को लेकर एफआईआर कराने, छावनी आरओबी पर जलजमाव की समस्या को दूर करने, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण एवं मेंटेनेंस में मानक का शत-प्रतिशत ध्यान रखने, एमएसएमई सहित अन्य विषयों पर अपनी बात रखी. मंत्री रेणु देवी ने बगहा पशु अस्पताल से अतिक्रमण को हटाने, विद्यालयों में रात्रि प्रहरी की बहाली सहित अन्य विषयों पर अपनी बात को रखीं. ————————– विधायक व विधानपार्षद ने भी उठाई समस्याएं विधायक राम सिंह, नारायण प्रसाद, रश्मि वर्मा, उमाकांत सिंह, आफाक अहमद, भीष्म सहनी, सौरभ कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी बारी-बारी से अपनी समस्याओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुए उनके निराकरण की मांग की. ——————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH KUMAR

लेखक के बारे में

By GANESH KUMAR

GANESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन