बेतिया: प्रशासनिक टीम पर पथराव मामले में रातभर छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

ग्शत करती पुलिस
बेतिया के अस्पताल रोड में प्रशासनिक टीम पर पथराव मामले में पुलिस ने रातभर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है. पढ़ें पूरी खबर…
Bettiah News: बेतिया शहर के अस्पताल रोड में प्रशासनिक टीम पर हुए पथराव और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पूरी रात छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
सदर-1 के एसडीपीओ अजित कुमार ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 323/26 में दर्ज मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध वीडियो के आधार पर घटना में शामिल उपद्रवी तत्वों की पहचान की गई.
इसके बाद पुलिस टीम ने रातभर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की.
एक आरोपी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया. वह पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कोटवा का निवासी बताया गया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.
कई पुलिस अधिकारी रहे शामिल
छापेमारी अभियान में सदर-1 के एसडीपीओ, नगर थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक मोहम्मद अकबर, पुलिस अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार, प्रदीप कुमार और निशा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे.
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था हमला
गौरतलब है कि शुक्रवार को अस्पताल रोड में सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी.
इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए प्रशासनिक टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था. घटना में नगर निगम के सफाई निरीक्षक जुलूम साह और एक महिला सिपाही घायल हो गई थीं.
इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










