Bagaha News: घर में रेंगता मिला 12 फीट लंबा किंग कोबरा, जान बचाकर भागा परिवार

Updated:
विज्ञापन
घर में पहुंचा निकला किंग कोबरा

घर में पहुंचा निकला किंग कोबरा

Bagaha News: बगहा के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र के संतपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में 12 फीट लंबा किंग कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और WII की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया.

विज्ञापन

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

Bagaha News: पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले के बगहा स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ग्रामीण के घर में विशाल किंग कोबरा सांप घुस गया. सांप को देखते ही पूरे परिवार में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर घर से बाहर भाग निकले.

11 से 12 फीट लंबा था विषैला किंग कोबरा

  • घटनास्थल: यह घटना वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अंतर्गत संतपुर सहरिया पंचायत के संतपुर गांव की है.
  • क्या हुआ: बीती रात गांव के निवासी किशोर काजी के घर में अचानक एक 11 से 12 फीट लंबा और बेहद विषैला किंग कोबरा घुस गया. घर में इतने विशाल सांप को देखकर परिवार के लोग बुरी तरह घबरा गए और शोर मचाते हुए बाहर निकल आए.

वन विभाग की प्रशिक्षित टीम ने किया रेस्क्यू

घरवालों और ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी.

  • सूचना मिलते ही वन विभाग की प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के परियोजना सहायक मुकेश कुमार, वनरक्षी सुनील कुमार और टीम के अन्य सदस्यों ने भारी मशक्कत के बाद इस खतरनाक किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया.
  • सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और गांव वालों ने राहत की सांस ली. रेस्क्यू किए गए सांप को वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

वन अधिकारी की अपील: वन्य जीवों पर हमला न करें

वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के अधिकारी सत्यम कुमार ने घटना के संदर्भ में बताया कि:

  • गर्मी के दिनों में जंगलों में रहने वाले सरीसृप (Reptiles) और अन्य वन्य जीव अक्सर पानी और ठंडे स्थानों की तलाश में जंगल से निकलकर आसपास के गांवों तक पहुंच जाते हैं.
  • उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और न ही किसी वन्य जीव पर हमला कर उसे मारने की कोशिश करें.
  • अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर वन्य जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर सके.
विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन