5 घंटे से अंधेरे में कई गांव, 33 केवी लाइन में खराबी से बिजली आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन
पेज05 :आकाशीय बिजली की गर्जना से 33 हजार केवी लाइन में खराबी, 15 घंटे से कई गांवों की बिजली गुल

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रखंड क्षेत्र के रामपुर फीडर से जुड़े कई गांवों में पिछले 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. आकाशीय बिजली से 33 केवी विद्युत लाइन में खराबी आई है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. विभाग ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Mainatand Power Cut: प्रखंड क्षेत्र के रामपुर फीडर से जुड़े कई गांवों में पिछले 15 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. आकाशीय बिजली की तेज गर्जना के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने के बाद आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इन गांवों में सबसे अधिक असर

बिजली बाधित होने से इनरवा, सकरौल, भंगहा, गदियानी भंगहा, नगरदेही, खम्हियां समेत आसपास के कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं.

लगातार बिजली नहीं रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी गहरा गया है. मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से लोगों का संपर्क प्रभावित हो रहा है, जबकि दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

बारिश में बढ़ रही परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने बिजली विभाग से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों के साथ खेती और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं.

विभाग ने क्या कहा

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) देव देव ऋषि ने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आई है.

उन्होंने कहा कि विभाग की टीम युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द ही सभी प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.


विज्ञापन
Ranjit Kumar Pate

लेखक के बारे में

By Ranjit Kumar Pate

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन