किसानों से यूरिया की अधिक कीमत वसूलने की शिकायत पर 5 खाद दुकानदारों को नोटिस

Updated:
विज्ञापन
बगहा दो प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने पांच दुकानदारों से मागां जवाब- तलब

प्रतीकात्मक तस्वीर

किसानों से यूरिया पर अधिक दाम वसूलने की शिकायतों के चलते बगहा-2 प्रखंड कृषि विभाग ने पांच खाद दुकानदारों को नोटिस थमाया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Bagaha Fertilizer Notice: किसानों से यूरिया की निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बगहा-2 प्रखंड कृषि विभाग ने पांच खाद दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिला तो उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इन दुकानदारों से मांगा गया जवाब

कृषि विभाग के अनुसार जिन दुकानदारों और विक्रेताओं से जवाब-तलब किया गया है, उनमें—

  • बैरागी सोनवर्षा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विनोद साह
  • नौरंगिया दरदरी पंचायत के चन्द्रशेखर मुखिया
  • सिरिसिया स्थित तारकेश्वर बीज भंडार
  • चिउटाहा स्थित विश्वकर्मा खाद भंडार (रामू शर्मा)
  • शिव शक्ति ट्रेडर्स के संचालक दीपू कुमार

शामिल हैं.

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों से यूरिया के लिए निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जा रही है.

इन्हीं शिकायतों के आधार पर संबंधित विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही उर्वरक निरीक्षकों को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

जांच में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित खाद दुकानों का लाइसेंस निलंबित या रद्द करने सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने दोहराया कि किसानों के हितों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा.

सभी विक्रेताओं को विभाग की चेतावनी

कृषि विभाग ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि यूरिया और अन्य उर्वरकों की बिक्री केवल सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही करें.

इसके अलावा दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करना और प्रत्येक बिक्री पर किसानों को रसीद देना अनिवार्य बताया गया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अधिक कीमत वसूलने या किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Mahabir Prasad Aga

लेखक के बारे में

By Mahabir Prasad Aga

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन