मैनाटाड़ के सबेया गांव में भीषण अगलगी, 10 बकरियों समेत घर का सारा सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
अगलगी के बाद बिखरा समान

अगलगी के बाद बिखरा समान

सबेया गांव में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की गृहस्थी तबाह कर दी. इस हादसे में 10 बकरियां जिंदा जल गईं और घर का लाखों का सामान भी राख हो गया. पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है.

विज्ञापन

Mainatand Fire News: भंगहा थाना क्षेत्र के सबेया गांव में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक परिवार की पूरी गृहस्थी तबाह कर दी. हादसे में 10 बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि घर में रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया.

आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

सो रहा था परिवार, अचानक मच गई अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, घटना के समय जयनारायण महतो का पूरा परिवार घर में सो रहा था. अचानक आग की लपटें उठने पर परिजनों की नींद खुली.

परिवार के लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकल आए, लेकिन घर में बंधी बकरियों को बचाया नहीं जा सका.

नकदी, अनाज और गृहस्थी का सामान भी स्वाहा

अगलगी में कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, नकदी, अनाज समेत घर का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

ग्रामीणों और दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

बाद में भंगहा थाना से पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक घर और उसमें रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था.

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार

अगलगी के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है.

घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.


विज्ञापन
Ranjit Kumar Pate

लेखक के बारे में

By Ranjit Kumar Pate

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन