नौतन के स्कूलों का बीईओ ने किया औचक निरीक्षण, 11वीं-12वीं में कम नामांकन पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

विधालय का निरीक्षण करते बीईओ रेयाज अहमद

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेयाज अहमद ने नौतन के कई सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और छात्रों के नामांकन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया. 11वीं-12वीं में कम नामांकन पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया.

विज्ञापन

Nautan School Inspection: ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रेयाज अहमद ने गुरुवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और छात्रों के नामांकन पर विशेष ध्यान देने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन विद्यालयों का किया निरीक्षण

बीईओ ने मंगलपुर माध्यमिक विद्यालय, कमल साह उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का भ्रमण कर पढ़ाई की स्थिति, विद्यालय की व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया.

11वीं-12वीं में कम नामांकन पर जताई नाराजगी

माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर में 11वीं और 12वीं कक्षा में छात्रों की कम संख्या पर बीईओ ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने प्रधानाध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव को नामांकन बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

छात्रों को खुद पढ़ाया गणित

निरीक्षण के दौरान बीईओ ने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील पासवान और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीर पासवान के साथ कक्षाओं का निरीक्षण किया.

उन्होंने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित विषय की कक्षा भी ली. इससे छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

स्वच्छता और मध्याह्न भोजन की सराहना

बीईओ रेयाज अहमद ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और मेन्यू के अनुसार संचालित मध्याह्न भोजन व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.

शिक्षक रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान शिक्षक मनीष कुमार, अवनीश कुमार, एकलाख अहमद, राजीव रंजन, रहमत अली, मुकेश कुमार, नवल कुमार, राकेश कुमार, वृजेश कुमार, स्नेहा सरिता, प्रेम कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, चंद्र किशोर गिरी और सुरेश कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन