बगहा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर लाई जा रही 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
Police seized English liquor hidden in tractor trolley in Bagaha

बरामद अंग्रेजी शराब और गिरफ्तार तस्करों के साथ पुलिस अधिकारी

बगहा के ठकराहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर लाई जा रही 302.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा पुलिस जिला के ठकराहा थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत रविवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

ट्रॉली की तलाशी में मिली शराब

एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि ठकराहा थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई.

जांच के दौरान ट्रॉली में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से राजेश कुमार साहनी और संतोष कुमार साहनी को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा कुंजलही गांव के निवासी बताए गए हैं.

35 पेटी शराब जब्त

एसपी ने बताया कि जब्त शराब में 180 एमएल की 35 पेटी 8 पीएम ब्रांड की अंग्रेजी शराब शामिल है. कुल बरामद शराब की मात्रा 302.4 लीटर बताई गई है.

प्राथमिकी दर्ज, आगे की जांच जारी

ठकराहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन