मकर संक्रांति उत्सव व भारत माता पूजन का लिया गया निर्णय

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 04 Jan 2026 8:48 PM

विज्ञापन

बगहा इकाई की बैठक रविवार को चंडीस्थान में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष कुंदन ने की.

विज्ञापन

बगहा. बगहा इकाई की बैठक रविवार को चंडीस्थान में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष कुंदन ने की. बैठक में आगामी मकर संक्रांति उत्सव एवं भारत माता पूजन कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर भी विशेष रूप से विचार किया गया. तय किया गया कि बगहा नगर के सभी वार्डों से दो-दो लोगों को जोड़कर समिति का विस्तार किया जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके.इस अवसर पर उपाध्यक्ष पवन कुमार, मंत्री मोहन , पूर्णकालिक कार्यकर्ता गोविंद सहित विनोद , हृदयनारायण , ब्रजेश , कल्पनाथ समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने पर अपने-अपने विचार रखे.अध्यक्ष कुंदन ने कहा कि मंच का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना को मजबूत करना है. आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन