ठंड से प्रभावित हुआ जनजीवन, कामगार परेशान
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 03 Jan 2026 9:25 PM
जैसे जैसे जनवरी महीने में दिन बढ़ते जा रहा है, सर्दी का सितम भी बढ़ रहा है. स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तो परेशानी नहीं हो रही है.
बेतिया . जैसे जैसे जनवरी महीने में दिन बढ़ते जा रहा है, सर्दी का सितम भी बढ़ रहा है. स्कूलों में छुट्टी होने के कारण बच्चों को तो परेशानी नहीं हो रही है. लेकिन अन्य कामकाजी लोगों को अपने अपने कार्यस्थलों पर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हाल के अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए. नतीजतन लोगों के दिनचर्या पर इसका खास असर देखने को मिल रहा है. सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण आमजन कुछ भी जलाकर सर्दी पर नियंत्रण पाने की जुगत लगा रहे हैं.
मजदूरों को सता रही दिहाड़ी की चिंता
तापमान में गिरावट तथा धूप नहीं निकलने के कारण लोग इन दिनों अपने घरों में किसी तरह का कामकाज नहीं करवा रहे हैं. जिस कारण से उन्हें मजदूरों की आवश्यकता नहीं पड़ रही. नगर के राज कचहरी, तीन लालटेन चौक, स्टेशन चौक, छावनी के साथ-साथ नगर के करीब आधा दर्जन जगहों पर प्रतिदिन विभिन्न गांवों से मजदूर आकर रोजगार की तलाश में रहते हैं. मौसम की प्रतिकूलता के कारण मजदूरों को इन दिनों दिहाड़ी की चिंता सता रही है.डाक्टरों के पास बढ़ गये हैं मरीज
ठंड बढ़ने के कारण लोगों के पुराने मर्ज भी बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा मौसमी बुखार, चर्म रोग, अस्थमा के साथ हृदय रोग, हाई बीपी के मरीजों की तादाद भी बढ़ी है. जीएमसीएच की आईसीयू में सभी बेड भरे हुए हैं. दर्जन भर मरीज वेटिंग लिस्ट में भी है. इसके अलावा जीएमसीएच की ओपीडी में स्किन संबंधी बीमारी के मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी हो गई है. जीएमसीएच के अलावा शहर के निजी क्लीनिक भी मरीजों की भीड़ से भरी पड़ी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










