शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण का आरोप, पांच नामजद

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 03 Jan 2026 9:33 PM

विज्ञापन

मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से साढ़े सत्रह वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

बेतिया . मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से साढ़े सत्रह वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि किशोरी का अपहरण शादी की नीयत से किया गया. घटना 24 दिसंबर की बताई जा रही है. मामले में किशोरी के पिता ने नौ दिन बाद मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियरिया ननकार गांव निवासी नागेंद्र पासवान, दिलीप कुमार पासवान, चंदेश्वरी देवी, पूनम देवी एवं रानी देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री 24 दिसंबर को अचानक लापता हो गई थी. वह अपनी मौसी के घर मटियरिया ननकार में रह रही थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, साथ ही किशोरी की तस्वीर भी प्रसारित की गई. इसके बाद जानकारी मिली कि नागेंद्र पासवान ने साजिश के तहत अपने पुत्र दिलीप कुमार पासवान से शादी कराने की नीयत से किशोरी का अपहरण कर लिया है, जिसमें अन्य आरोपितों ने भी सहयोग किया. पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन