सेमरी डुमरी टीम ने पेनाल्टी से बगही सखुआनी को एक गोल से हराया

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 04 Jan 2026 8:47 PM

विज्ञापन

16 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत फाइनल मैच सेमरी डुमरी व बगही सखुआनी की टीमों के बीच खेला गया.

विज्ञापन

रामनगर. प्रखंड के बगही पंचायत अंतर्गत नौतनवा खेल मैदान में आयोजित 16 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत फाइनल मैच सेमरी डुमरी व बगही सखुआनी की टीमों के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मैदान में मौजूद रहे. मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज गति और आक्रामक रणनीति के साथ खेल का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के शानदार खेल से दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और तालियों व नारों से पूरा मैदान गूंजता रहा. मध्यांतर से पूर्व दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, हालांकि कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी और मुकाबला बराबरी पर रहा. सेमरी डुमरी टीम ने पेनाल्टी से बगही सखुआनी को एक गोल से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. मैच का उद्घाटन समाजसेवी राकेश राय, थानाध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्र व आयोजक रवि गुप्ता ने किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे के साथ खेलने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं. रेफरी की भूमिका लवकुश महतो, रामवृक्ष उरांव व राहुल पटेल ने निभाई. इस अवसर पर समाजसेवी निकेश यादव, समृद्ध राय, धीरज देवनाथ, गोवर्धना, एसआई पवन कुमार, अनिता कुमारी, पैक्स अध्यक्ष चन्द्रभूषण तिवारी, सरपंच गोपाल देवनाथ, बिजली यादव, अखिलेश साह, जयराम यादव, दूधनाथ उरांव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन