आंधी-बारिश से बेगूसराय को गर्मी से राहत, आगे कैसा रहेगा मौसम? फिर आएगा तूफान या पड़ेगी भीषण गर्मी?

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai Weather News : आंधी-बारिश के बाद बेगूसराय में बिजली संकट, कई इलाकों में अंधेरे में कटी रात. आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम पढ़िए खबर में.

विज्ञापन

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Weather News : शुक्रवार शाम जिले में आई तेज आंधी,तूफान और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली. हालांकि मौसम के इस बदलाव ने कई जगहों पर जनजीवन को भी प्रभावित किया. तेज हवा के कारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में पेड़ गिरने और रास्ते अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आईं,जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही. बखरी, खोदावंदपुर,भगवानपुर,छौड़ाही सहित कई प्रखंडों में देर रात तक बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं.

आंधी-तूफान से गिरे पेड़ और टूटे बिजली तार, जनजीवन हुआ प्रभावित

बिजली गुल रहने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ा,वहीं लोगों को मोबाइल फोन चार्ज करने,पेयजल की व्यवस्था करने तथा अन्य दैनिक कार्यों में भी परेशानी हुई. ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे के कारण लोगों को रातभर असुविधा झेलनी पड़ी. हालांकि बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई,जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. दूसरी ओर बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ और टहनियां सड़क पर गिर गईं,जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा बाधित रास्तों को साफ कराने तथा बिजली व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य लगातार किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

Also Read : RE-NEET परीक्षा को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, इन 8 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन